Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परिवार बढ़ाना चाहते हैं जॉय, सोफिया

Published

on

Loading

हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वरगारा और उनके मंगेतर जॉय मैंगनीलो जल्द ही परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, सोफिया ने ‘रेडबुक’ पत्रिका को बताया, “जॉय मुझसे उम्र में छोटे हैं। वह 38 साल के हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। मैं ना कैसे कह सकती हूं। मैंने उनसे कहा कि अगर हमें यह करना है तो हमें यह अभी करना चाहिए, क्योंकि मैं 50 साल की उम्र में मां नहीं बनना चाहती।”

सोफिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह गर्भवती होंगी या सरोगेट का प्रयोग करेंगी, जैसा कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी निक लोएब के साथ किया था।

सोफिया जॉय से मिलने के बाद काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, “आखिरकार मुझे लग रहा है कि संबंधों पर अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। जब से हम मिले हैं, यह बहुत सरल हो गया है। हम नौ महीनों से साथ हैं। हमारे बीच कोई बड़ा झगड़ा या ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending