Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पन्नीरसेल्वम ने मोदी से मुलाकात की

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)| तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पन्नीरसेल्वम ने उनसे राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री से राज्य के राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें के. पलनीस्वामी की अगुवाई में तमिलनाडु सरकार के रुख व राज्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी अगुवाई वाले व मुख्यमंत्री पलनीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट के विलय पर भी चर्चा हुई तो पन्नीरसेल्वम ने कहा, आप जो चाहें वो अटकल लगा सकते हैं।

पन्नीरसेल्वम के साथ एआईएडीएमके के सांसद वी. मैत्रेयन भी थे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, लेकिन, यह कहना बेहद अनुचित होगा कि प्रधानमंत्री का दूसरी पार्टी के मामलों में दखल है।

एआईएडीएमके के गुटों के विलय की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वह जो भी फैसला लेंगे वह तमिलनाडु के लोगों के हित में होगा और पार्टी कैडर की सोच के अनुरूप होगा।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending