Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान रणवीर घायल

Published

on

Loading

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)| अभिनेता रणवीर सिंह आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रणवीर चिकित्सा सहायता लेने के कुछ देर बाद शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए।

सूत्र ने कहा कि यह घटना गुरुवार को फिल्म के सेट पर हुई। रणवीर को सिर पर चोट लगी थी।

फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग में रणवीर इतना मशगूल थे कि उन्हें चोट का अहसास ही नहीं हुआ। सिर से खून निकलने के बाद उन्हें इसकी खबर लगी।

सूत्र ने कहा, रणवीर को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई और उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से चिकित्सा सहायता लेने के बाद रणवीर शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए। रणवीर ने अपनी शूटिंग पूरी की।

ऐतिहासिक गाथा पर आधारित फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending