Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पडल ऑफ बैंड के मुख्य गायक गिरफ्तार, कार्यक्रम रद्द

Published

on

Loading

लॉस एंजिलस, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| रॉक बैंड पडल ऑफ मड के मुख्य गायक वेस स्कैनटिन को बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद बैंड ने अपने अगले संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया। टीएमजी डॉट कॉम के खबर के मुताबिक संगीतकार को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।

स्कैनटिन को शनिवार रात उस वक्त पकड़ा गया जब वह बीबी गन के साथ एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ने वाले थे। जहां से उन्हें जेल ले जाया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनपर जमानत के लिए भारी भरकम 850,000 जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके ऊपर और दूसरी कई धाराएं लगाई गई है।

मुख्य गायक लॉस एंजिलस से टेक्सास के केलर में जा रहे थे, जहां उनका बैंड के प्रदर्शन का कार्यक्रम तय था।

Continue Reading

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending