Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पक्षी अभयारण्य में प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने भेजा समन

Published

on

Loading

आगरा। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आगरा जिले के अधिकारियों को समन भेजा है। समन के जरिए उनसे पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य के समीप चमड़े के जूते बनाने वाले उद्योग चलाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह अभयारण्य यमुना नदी के किनारे दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित है।

उच्च न्यायालय में स्थानीय पर्यावरणविद् देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि जूता उद्योग न केवल मथुरा तेल शोधक कारखाना और विश्व की धरोहर ताजमहल के बीच हरितपट्टी की संवेदनशील पारिस्थितिकी को बर्बाद कर देगा, बल्कि उस इलाके में घोंसला बनाकर रहने वाले प्रवासी पक्षियों को आने से भी रोकेगा।

सूर सरोवर पक्षी विहार (पहले खेताम लेक) अभयारण्य सात वर्ग मील में फैला हुआ है और यह सैकड़ों प्रवासी पक्षियों और जीवों की प्रजातियों का घर है। पर्यावरणविद् का दावा है कि यह उद्योग भारी मात्रा में कई खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहा है और चमड़े का कटाव शहर में फैलै प्रदूषण का मुख्य स्रोत है और इसके खिलाफ कई बार प्रदर्शन किया गया है।

भट्टाचार्य ने बताया, “इलाहबाद उच्च न्यायालय ने मेरी पीआईएल स्वीकार कर ली है और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, ताज समलंब क्षेत्र प्राधिकरण, आगरा विकास प्राधिकरण, वन्य जीव अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों को नोटिस भी जारी किया है। उन सभी को स्पष्टीकरण के लिए सात दिन का समय दिया गया है।”

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending