Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंचतत्व में विलीन हुए अर्जन सिंह

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)| रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह को सोमवार को बरार स्क्वायर में अंतिम विदाई दी। अर्जन सिंह ने 1965 में पाकिस्तान के युद्ध में भारत के वायु अभियान का नेतृत्व किया था। उनका शनिवार को नई दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह 98 वर्ष के थे।

सेना ने मार्शल को 17 तोपों की सलामी दी गई।

सीतारमण के अलावा उन्हें अंतिम विदाई देने आईएएफ प्रमुख बी.एस.धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, सेना प्रमुख बिपिन रावत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुख, उनके संबंधी और दोस्त भी पहुंचे थे।

राष्ट्रनायक के सम्मान में आईएएफ के सुखोई-30 लड़ाकू विमान और एमआई-17वी5 ने फ्लाईपास्ट किया।

धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद अर्जन सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले दिवंगत मार्शल का पार्थिव शरीर उनके 7, कौटिल्य मार्ग स्थित आवास से बरार स्क्वायर लाया गया था।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending