Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोएडा से आगरा के लिए मोनो रेल सेवा

Published

on

Loading

आगरा| उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में जल्द ही मोनो रेल परियोजना शुरू करने वाली है, जो नोएडा से आगरा को जोड़ेगी। आगरा एवं लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे के लिए रविवार को आधारशिला रखे जाने के बाद, अब राज्य सरकार का इरादा जल्द ही मोनोरेल सेवा शुरू करने का है।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोनोरेल परियोजना के लिए रजामंदी दे दी है। मोनोरेल सेवा नोएडा से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

मोनो रेल सेवा को लेकर बीते 19 नवंबर को लखनऊ में उच्चाधिकारी समिति की बैठक हुई, जहां परियोजना पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि मोनो रेल आगरा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

नोएडा मेट्रो रेल निगम को परियोजना के क्रियान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है।

मोनो रेल सेवा नोएडा के महामाया फ्लाइओवर, बुद्ध इंटरनेशन सर्किट और मथुरा होते हुए आगरा तक जाएगी।

एक अधिकारी ने कहा कि मोनो रेल यमुना नदी के किनारे से होकर गुजरेगी।

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending