Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोएडा में खतरनाक हथियारों समेत नौ नक्सली अरेस्ट, दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट

Published

on

Loading

naxali arrestनोएडा। यूपी एटीएस ने हिंडन विहार के हिंडन अपार्टमेंट में छापा मारकर नौ संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद हुए हैं। ये दिल्ली और आसपास के इलाकों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ये लोग कमांडो की ड्रेस में थे। नक्सलियों की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुखबिरों की निशानदेही पर यूपी एटीएस ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर 49 स्थित ङ्क्षहडन विहार के एक फ्लैट पर धावा बोला। छापा मारने गए दल में 25 जवान थे। कई गाडिय़ों में पहुंचे एटीएस जवानों ने सीधे बिल्डिंग बी-48 के फ्लैट संख्या 102 पर धावा बोला और छह नक्सलियों को दबोच लिया। सवा दो घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन में नक्सलियों के पास से 6 पिस्टल, 50 कारतूस, 3 कार, 13 मोबाइल, 45 जिलेटिन छड़ें, 125 डेटोनेटर और 2 लैपटॉप बरामद किए गए। यूपी एटीएस के आईजी ने बताया कि बाद में इनकी निशानदेही पर नोएडा से तीन और नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए सभी नक्सली यूपी-बिहार के हैं। नक्सलियों के साथ बम बनाने का एक्सपर्ट भी गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार नक्सलियों में एक नक्सली 2012 से नोएडा में था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। प्रदीप कुमार सिंह नाम का ये नक्सली लातेहार में नक्सल कमांडर था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending