Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नेपाल सीमा पर मधेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Published

on

Loading

बहराइच। नेपाल सीमा पर मधेसियों का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। इस कारण सैकड़ों वाहन भारतीय सीमा में ही खड़े नजर आ रहे हैं। सिर्फ लोग पैदल आवाजाही कर पा रहे हैं।

इससे पहले, बुधवार को मौके पर पहुंचे बाइक सवार पुलिसकर्मी ने मधेसियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने चौकी के अंदर से पत्थर फेंके। जवाब में आंदोलनकारी मधेसियों ने भी पथराव किया था। पथराव की सूचना पाकर पहुंची नेपाल पुलिस ने भी जवाब में पत्थर चलाए। जिससे एक घंटे तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। पत्थर लगने से 12 प्रदर्शनकारी चोटिल हुए हैं।

घटनाक्रम के अनुसार, मधेसियों की नाकाबंदी शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। तभी बुधवार दोपहर बाद सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे नेपाली सिपाही ने मधेसियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया। इसका मौजूद आंदोलनकारियों ने विरोध किया तो सिपाही ने जमुनहा चौकी के अंदर पहुंचकर आंदोलनकारियों पर पत्थर फेंके।

नाकाबंदी पर मौजूद आंदोलनकारियों ने भी पत्थर चलाए। सूचना पाकर पहुंचे नेपाल पुलिस बल के जवानों ने भी पथराव किया। एक घंटे तक संघर्ष की स्थिति रही। इस दौरान पत्थर लगने से कई आंदोलनकारी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी नरसिंह बूढ़ा, पुलिस बल के डीएसपी भीम किरन बोकची ने किसी तरह स्थिति को संभाला। चोटिल नागरिकों को नेपालगंज नर्सिग होम ले जाकर उपचार कराया गया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending