Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में महिला घायल

Published

on

Loading

श्रीनगर, 4 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात 11 बजे तंगधर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, भारतीय सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तक रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।

पुलिस अधिकारी ने कहा, नियंत्रण रेखा पार से की गई गोलीबारी में महिला घायल हो गई। महिला की पहचान नूर जहां के रूप में की गई है, जिस समय गोलीबारी हुई, वह अपने घर में थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending