Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नक्सलियों ने 500 ग्रामीणों का अपहरण किया, रेल पटरी उखाड़ी

Published

on

Naxal-kdnapped-villagers

Loading

जगदलपुर/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने दंतेवाड़ा जा रहे 500 ग्रामीणों को नक्सलियों ने शनिवार को यहां अगवा कर लिया। यह घटना मोदी के यहां पहुंचने से ठीक चार घंटे पहले सुकमा जिले में घटी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तोंगपाल थाना क्षेत्र के मारेंगा गांव के लगभग 500 ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने घर से निकले थे। गांववासी मुख्य सड़क पर पहुंचने ही वाले थे कि वहां 100 की संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने बंदूक की नोक पर सभी ग्रामीणों को बंधक बना लिया और उन्हें जंगल की ओर लेकर चले गए।

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर ने बताया कि ग्रामीणों को छुड़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। जवानों को सीधे वहां भेजने पर नक्सली सुरक्षाबल को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ग्रामीणों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद समूचे गांव में दहशत फैल गई है। खबर लिखे जाने तक अपहृतों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इससे पहले शुक्रवार रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के कामालूर एवं कुम्हारसाडरा रेलवे स्टेशन के मध्य जंगल में लगभग 100 रेल पटरियां उखाड़ कर फेंक दी। रेलवे ने एहतियातन इस मार्ग पर रात्रि में रेलगाड़ियों का परिचालन बंद कर रखा है, इसीलिए कोई हादसा नहीं हो पाया। सुबह रेलवे का मरम्मत दल यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है।

नेशनल

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस समय पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देश की रजधानी दिल्ली में तो पारा 50 डिग्री जे करीब पहुंच गया है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को गर्मी इससे भी अधिक रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending