Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

धोखाधड़ी मामले में टाइटलर और हथियार व्यापारी पर आरोप तय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और हथियारों के व्यापारी अभिषेक वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को आरोप तय किए। इन दोनों पर आरोप है कि 2009 में इन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को संबोधित एक पत्र में जालसाजी की थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत की न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने टाइटलर और वर्मा पर भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए।

टाइटलर और वर्मा ने मामले में खुद को निर्दोष बताया है। यह मामला 2009 में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। माकन ने कहा था कि उनके लेटरपैड का इस्तेमाल कर व्यापारी अभिषेक वर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें प्रधानमंत्री से कारोबारी वीजा नियमों में ढील देने का आग्रह किया गया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि टाइटलर ने इस मामले में वर्मा के साथ मिलकर चीन की एक संचार कंपनी को धोखा देने के लिए ‘सक्रिय रूप से काम किया था।’ उन्होंने कंपनी अधिकारियों को पत्र दिखाते हुए कहा था कि इसे अजय माकन ने प्रधानमंत्री के नाम लिखा है।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending