Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दोबारा निर्देशन करना चाहूंगी : हेमा

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी को खुशी है कि फिल्मोद्योग में महिलाएं धीरे-धीरे निर्देशन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह भी एक बार फिर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहेंगी। हेमा के निर्देशन की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दिल आशना है’ (1992) थी। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी ऐशा देओल को लेकर ‘टेल मी ओ खुदा’ (2011) का निर्देशन किया, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

बीते कुछ वर्षों में जोया अख्तर, गौरी शिंदे, फराह खान और मधुरिता आनंद जैसी महिला निर्देशक इस क्षेत्र में आगे आई हैं। अभिनेत्री-राजनेता हेमा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि इतनी सारी महिला निर्देशक आगे आ रही हैं और अच्छी फिल्में बना रही हैं। मुझे अगर एक मौका मिला तो दोबारा एक फिल्म का निर्देशन करना चाहूंगी। फिलहाल मेरा ज्यादा समय मथुरा (संसदीय क्षेत्र) पर खर्च हो रहा है।”

नेशनल

पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। वह केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने काम किया होता, सड़कें बनाई होतीं, स्कूल, अस्पताल और उद्योग लगाए होते तो वह इन मुद्दों के आधार पर वोट मांगते। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन के 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने केवल और केवल नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का उपहार देश की जनता को दिया है। कांग्रेस का मानना है कि हमारे देश का निर्माण प्रेम, अहिंसा और सत्य के आधार पर हुआ और सभी देशवासी भाई-बहन हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर देश के संसाधनों को कुछ दोस्तों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश की जनता जाग चुकी है। वह नफरत नहीं चाहती, वह रोजगार और विकास चाहती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाओ जो ईमानदारी और लोकतंत्र की राजनीति को फिर से स्थापित कर सके। आपको यह तय करना होगा कि क्या आप ऐसा नेता चाहते हैं जो कभी किसी गरीब के घर नहीं गया या ऐसा नेता जो चार हजार किमी चलकर गरीबों से मिला हो। क्या आपको ऐसा नेता चाहिए जो झूठ बोलता हो या ऐसा नेता चाहिए जो सच्चाई के रास्ते से कभी पीछे न हटे।

Continue Reading

Trending