Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

WHAT! देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को शादी के पड़े लाले, वजह कर देगी हैरान

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ बढ़ चुकीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। आज कल वह अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में लगी हैं।

Image result for PRIYANKA CHOPDA

तो वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्‍मों का भी सफर जोरों शोर से शुरू हो चुका है। प्रियंका हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड की भी कई फिल्‍मों की स्क्रिप्‍ट पर विचार कर रही हैं।

लेकिन अपने इतने सारे बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका शादी की भी मन बना रही हैं, लेकिन इस ‘देसी गर्ल’ को देश-विदेश घूमने के बाद भी अपनी पसंद का जीवन साथी नहीं मिला है। बता दें कि यह हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रियंका का कहना है कि वह शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश में हैं। हालांकि प्रियंका का कहना है कि शादी प्‍लानिंग से नहीं होती।

अभी हाल ही में अचानक आई विराट और अनुष्‍का की शादी की खबरों के बाद अब कई सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी की खबरें गर्म हो गई हैं। ऐसे में मंगलवार को ‘जी सिने अवॉर्ड 2017’ में हिस्‍सा बनने इंडिया आईं प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, ‘शादी प्‍लानिंग से नहीं होती।

Image result for PRIYANKA CHOPDAआपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं। बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी।

हालांकि इस फिल्‍म से आमिर खान अपना हाथ खींच चुके हैं और खबरें हैं कि अब आमिर की जगह शाहरुख खान इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। यही वजह है कि अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्‍म से अपनी दूरी बना सकती हैं। जी सिने अवॉर्ड में शिरकत करने आई प्रियंका चोपड़ा, स्‍टेज पर अपने फिल्‍मी भाई यानी रणवीर सिंह और पिता अनिल कपूर के साथ स्टेज पर थिरकती नजर आईं।

Related image

ज्ञात हो कि फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका भाई बहन बन चुके हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में वह रणवीर की पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभा चुकी हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending