Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

देश के सभी लोगों के संरक्षण के लिए काम कर रही है म्यांमार सरकार : सू की

Published

on

Loading

यांगून, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की ने रखाइन राज्य में चल रही हिंसा के संदर्भ में पहली प्रतिक्रिया दी है। इस हिसा में अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,20,000 रोहिंग्या मुसलमानों को पलायन करना पड़ा है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जीत चुकीं सू की ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को फोन पर वार्ता के दौरान बताया, उनकी (सू की) सरकार सुनिश्चित कर रही है कि देश के सभी नागरिक अपने अधिकारों के संरक्षण के हकदार हो।

यह जानकारी म्यांमार की सूचना समिति द्वारा बुधवार को जारी बयान में दी गई।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, रखाइन राज्य में चल रहे मानवीय संकट के संबंध में उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर सू की की चौतरफा आलोचना हो रही है, जो दस लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों का घर है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending