Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दुर्लभ बीमारी के शिकंजे में इरफान, कहा- जारी रखूंगा जंग

Published

on

Loading

मुंबई। एक्टर इरफान खान इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। इस बात की जानकारी इरफान खान ने खुद ट्वीट करके दी। इरफान ने कहा कि वह किसी दुर्लभ बीमारी से पीडि़त हैं लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आने तक वह इस बीमारी को लेकर कुछ भी साझा नहीं करेंगे।

51 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि वह और उनका परिवार उनकी बीमारी की खबर से काफी विचलित है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं।

उन्होंने लिखा कि कभी-कभी आप जगते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी अनिश्चितता की कहानी बन गई है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी।

हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ता भी रहूंगा। इरफान खान ने फिर आगे लिखा कि मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब लोग मिलकर इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते ढूंढ रहे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कृपया अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-10 दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा। तब तक के लिए मेरे लिए दुआएं और प्रार्थनाएं करें।

आपको बता दें कि 21 फरवरी को अभिनेता के प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि जांच में पता चला है कि वह गंभीर पीलिया से पीडि़त हैं। इरफान इन दिनों ‘ब्लैकमेल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के अलावा वह जल्द ही विशाल भारद्वाज की दीपिका पादुकोण स्टारर आगामी फिल्म में व्यस्त होने वाले थे। लेकिन इरफान और दीपिका दोनों की सेहत को देखते हुए फिल्म की शूटिंग फिलहाल अभी रोक दी गई है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending