Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली हवाईअड्डे पर तरल सोडियम आयोडाइड का रिसाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) पर शुक्रवार सुबह सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी के तरल पदार्थ वाले पात्र में लीकेज होने से हडकंप मंच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी के तरल पदार्थ का एक पात्र तड़के 4.35 बजे तुर्की एयरलाइंस से आईजीआई हवाईअड्डे पहुंचा। इसे एक सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा था, जहां से इसे फोर्टिस अस्पताल भेजा जाना था। उसी दौरान लीकेज का पता चला।”

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और चिंता वाली कोई बात नहीं है।

उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल को नियमित रूप से सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी के तरल पदार्थ की सप्लाई की जाती है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर से सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी का एक तरल पदार्थ लीक होने से हडकंप मंच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी का एक तरल पदार्थ इस्तांबुल से तुर्की एयरलाइंस टीके 716 के जरिए तड़के 4.35 बजे आईजीआई हवाईअड्डे पहुंचा।”

अधिकारी ने कहा, “इसे एक सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा था, जहां से इसे फोर्टिस अस्पताल भेजा जाना था। उसी दौरान 10 में से चार पैकेट में रिसाव होने का पता चला।”

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और चिंता वाली कोई बात नहीं है।

उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल को नियमित रूप से सोडियम आयोडाइड क्लास 7 श्रेणी के इस तरल पदार्थ की सप्लाई की जाती है।

नेशनल

पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। वह केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने काम किया होता, सड़कें बनाई होतीं, स्कूल, अस्पताल और उद्योग लगाए होते तो वह इन मुद्दों के आधार पर वोट मांगते। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन के 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने केवल और केवल नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का उपहार देश की जनता को दिया है। कांग्रेस का मानना है कि हमारे देश का निर्माण प्रेम, अहिंसा और सत्य के आधार पर हुआ और सभी देशवासी भाई-बहन हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर देश के संसाधनों को कुछ दोस्तों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश की जनता जाग चुकी है। वह नफरत नहीं चाहती, वह रोजगार और विकास चाहती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाओ जो ईमानदारी और लोकतंत्र की राजनीति को फिर से स्थापित कर सके। आपको यह तय करना होगा कि क्या आप ऐसा नेता चाहते हैं जो कभी किसी गरीब के घर नहीं गया या ऐसा नेता जो चार हजार किमी चलकर गरीबों से मिला हो। क्या आपको ऐसा नेता चाहिए जो झूठ बोलता हो या ऐसा नेता चाहिए जो सच्चाई के रास्ते से कभी पीछे न हटे।

Continue Reading

Trending