Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली मेट्रो ने मोती बाग स्टेशन का सौंदर्यीकरण शुरू किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली मेट्रो ने आगामी पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) पर मोती बाग मेट्रो स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया है।

इसके तहत स्टेशन के प्रवेश द्वार पर परंपरागत भारतीय कलाकृतियां बनाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि मेट्रो स्टेशन के रिंग रोड व बगल के फ्लाईओवर वाले प्रवेश द्वार की तरफ अमूर्त कलाकृतियों को लगाया जा रहा है। यह कलाकृतियां हरियाली व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती हैं।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, कलाकारों के एक विशेष दल को इस कार्य को करने के लिए तैयार किया गया है।

इसमें स्टेशन के खंभों को कलाकृतियों से सजाया जा रहा हैं, जो रात के समय बेहतरीन दिखाई देंगे व चमकेंगे।

इस सजावट कार्य को एक हफ्ते में समाप्त किया जाना है।

आसपास के स्कूलों के बच्चे भी कई मेट्रो गलियारों को सजाने में योगदान दे रहे हैं।

इन सजावटों का विषय शिक्षा, चरित्र निर्माण, जीवन व प्रकृति से प्रेम व दूसरे भारतीय आदर्श हैं।

इस तरह की सजावट हाल में शुरू किए गए मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डेन-कालिंदी कुंज खंड) पर की गई है, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत को दिखाया गया है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending