Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में सुबह बदली

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)| राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending