Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शनिवार को आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

इससे पहले, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 10.3 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending