Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार अहले सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया और अच्छी धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सोमवार सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया और दिन में भी आसमान साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 93 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

शहर में सोमवार तड़के 5.30 बजे तक 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending