प्रादेशिक
दिल्ली में सर्द रही सुबह
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह के समय शहर में धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 88 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नेशनल
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने शिमला में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी
-
नेशनल2 days ago
केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप
-
नेशनल2 days ago
वोटिंग के बीच जनता से बोले केजरीवाल- आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ होगा
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया
-
नेशनल1 day ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल1 day ago
वोटिंग शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये ख़ास अपील