Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘दिल्ली में मदिरापान की कानूनी उम्र घटाकर 21 की जाए’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के एक सामाजिक संगठन ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राजधानी में मदिरापान के लिए कानूनी आयु को घटाकर 21 साल करने का आग्रह किया। संस्था ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों से निपटने के लिए नियामक प्राधिकरण बनाने की भी गुजारिश की है।

कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग (सीएडीडी) के संस्थापक प्रिंस सिंघल ने केजरीवाल को एक दस्तावेज सौंपा है। इसमें शराब पीने की आयु को 25 से घटाकर 21 साल करने की बात कही गई है। साथ ही बताया गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों से कैसे निपटा जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि इस मामले से निपटने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाला नियामक प्राधिकरण बनाया जाए। साथ ही दिल्ली उत्पाद कानून को लागू करने के लिए पुलिस पर निर्भरता कम की जाए और इसके लिए एक अलग से समिति बनाई जाए।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending