Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में बारिश के आसार

Published

on

Rains-cool-Delhi

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बादल छाए होने से बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आर्द्रता थी। राजधानी दिल्ली में 14 जून का दिन पिछले पांच वर्षों में इस मौसम का सबसे कम तापमान वाला दिन रहा। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एयर होस्टेस गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ला रही थी सोना

Published

on

Loading

कन्नूर। केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस को एक किलो सोना बरामद हुआ है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट सेअपने प्राइवेट पार्ट (Rectum यानी मलाशय) में छिपाकर ला रही थी। दावा किया जा रहा है कि वह पहले भी इसी तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी थी।

एक विशेष सूचना पर, डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता की मूल निवासी सुरभि खातून को उस समय रोका, जब वह मंगलवार को मस्कट से उड़ान से आई थी। उसकी जांच की गई तो मलाशय में छुपाए गए यौगिक के रूप में 960 ग्राम सोना बरामद हुआ। खातून को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सोने को जिस तरह आकार देकर प्राइवेट पार्ट में रखा गया था, उसे देखकर अधिकारी हैरान रह गए। सोने को एक खास शेप दिया गया था। पुरुष जननांग के शेप में सोने को एयर होस्टेस के मलाशय में फिट कर दिया गया था। वह मस्कट से कन्नूर तक उसी हालत में पहुंची थी।
आरोपी एयर होस्टेस कोलकाता की रहने वाली है। उसकी पहचान सुरभि खातून के रूप में हुई है। सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने जब्त कर लिया है। आरोपी को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

 

Continue Reading

Trending