Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में पोस्टर वॉर, किरण बेदी का केजरीवाल को कानूनी नोटिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही दिल्ली में चुनावी जंग और तेज हो गई है। चुनाव में वाद-विवाद का प्रमुख केंद्र भाजपा और आम आदमी पार्टी बने हुए हैं। ताजा विवाद भी इसी की एक और कड़ी है। दिल्ली में भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। बेदी ने केजरीवाल को ये नोटिस बिना इजाजत उनकी तस्वीर के इस्तेमाल पर भेजा है। उन्होंने केजरीवाल के नामांकन और नई दिल्ली में घर न होने को लेकर भी चुनाव आयोग में शिकायत की और उनका पर्चा रद्द करने की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई ने भी चुनाव आयोग से आप के नेता अरविंद केजरीवाल की उम्मीदवारी निरस्त करने और उन्हें आम सभाएं करने से प्रतिबंधित करने की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप नेता ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कई ऑटो के पीछे पोस्टर लगाए थे, जिनमें किरण बेदी को ‘अवसरवादी’ बताया गया था। किरण बेदी ने बिना इजाजत अपनी तस्वीर के इस्तेमाल से खफा होकर केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया भी केजरीवाल का नामांकन रद्द करने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी मांग ठुकरा दी थी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वे अन्य पार्टियों और व्यक्तियों पर ओछे आरोप लगा रहे हैं ताकि लोगों को गुमराह कर सकें। हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और उनकी उम्मदीवारी निरस्त की जाए, साथ ही उन्हें सार्वजनिक सभाएं करने से रोका जाए। भाजपा के मीडिया संयोजक प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि चुनाव आयोग से की गई शिकायत में अरविंद केजरीवाल द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के चार से पांच मामलों का उल्लेख किया गया है। कपूर ने कहा, “इसमें मतदाताओं से भाजपा और कांग्रेस द्वारा दी जाने वाली कथित रिश्वत स्वीकार करने के लिए कहा जाना, तथा बगैर अनुमति के किरण बेदी (भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री की प्रत्याशी) की तस्वीर का इस्तेमाल किया जाना शामिल है।”

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending