Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली : फ्लैट में मृत पाए गए 3 नाइजीरियाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| पश्चिमी दिल्ली में एक फ्लैट से नाइजीरिया के तीन नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। कहा जा रहा है कि मादक पदार्थ की ज्यादा मात्रा में सेवन करने से इनकी मौत हुई है।

दो लोग क्रिस्टोफर डेविड (36) और ग्रीस बेन (33) उत्तम नगर के मोहन गार्डन क्षेत्र में एक ही इमारत के दो अलग-अलग फ्लैट में रहते थे। तीसरा व्यक्ति वहां अक्सर आता रहता था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शिबेश सिंह ने आईएएनएस को बताया, उनके फ्लैट से मिले व्यापार वीजा के अनुसार वे लोग नाईजीरिया के रहने वाले थे।

पुलिस ने घटना की सूचना यहां स्थित नाईजीरियाई दूतावास को दे दी है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिए गए हैं।

एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति, जो मृतकों की मौत से पहले उनके साथ था, से पूछताछ चल रही है।

उन्होंने कहा, प्रथमदृष्टया यह मामला मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन का लग रहा। हालांकि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending