Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दिल्ली टी-20 : रोहित, धवन की रिकार्ड साझेदारी, किवी टीम को 203 रनों का लक्ष्य

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)| रोहित शर्मा (80) और शिखर धवन (80) के बीच रिकार्ड साझेदारी के दम पर भारत ने बुधवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के सामने 203 रनों की विशाल चुनौती रखी है।

रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। यह टी-20 में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

इसी साझेदारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रोहित और धवन ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। हालांकि दोनों को जीवनदान भी मिले। दूसरे ओवर में मिशेल सेंटनर ने प्वाइंट पर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर धवन का कैच छोड़ा। टिम साउदी ने 47 के कुल स्कोर पर रोहित को लॉन्ग ऑफ पर कोलिन डी ग्रांडहोमे की गेंद पर जीवनदान दिया।

इन दोनों की जोड़ी ने सातवें ओवर में ही टीम को 50 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था। किवी गेंदबाज अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से रन देते रहे।

पारी का पहला ओवर डालने वाले मिशेल सैंटनर ही इन दोनों पर कुछ लगाम लगा पाए। बाकी के गेंदबाजों को इस जोड़ी ने जमकर धोया।

धवन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने पचास रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया। रोहित ने 15वें ओवर की दूसरे गेंद पर सैंटनर पर शानदार छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 42 गेंदें लीं।

यह भारत की टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रोहित ने कोहली के साथ 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए धर्मशाला में 139 रन जोड़े थे।

इस साझेदारी को ईश सोढ़ी ने तोड़ा। धवन ने सोढ़ी की गेंद पर निकल कर मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और लाथम ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। धवन ने 52 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए।

एक गेंद बाद ही सोढ़ी ने हार्दिक पांड्या को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

रोहित को बोल्ट ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। मैदानी अंपायरों ने फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ा जिन्होंने रोहित को नॉट आउट करार दिया। लेकिन, किवी टीम ने फिर रिव्यू लिया जिसमें तीसरे अंपयार ने अपना फैसला बदलते हुए रोहित को आउट दिया।

रोहित ने 55 गेंदों में चार छक्के और छह चौके लगाए। कोहली 11 गेंदों में तीन छक्के लगाकर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। धौनी एक छक्के की मदद से सात रनों पर नाबाद रहे।

किवी टीम की तरफ से सोढ़ी ने दो जबकि बोल्ट ने एक विकेट लिया।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending