IANS News
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बुधवार को मध्यम बारिश दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह बारिश 5.1 मिलीमीटर दर्ज की गई। एनसीआर में देर शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
मुख्य समाचार4 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल2 days ago
सपा के राज में दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है
-
नेशनल2 days ago
गुजरात: राजकोट के गेम जोन में आग से अबतक 30 की मौत, मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
-
नेशनल2 days ago
भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में 47 के करीब
-
खेल-कूद2 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
प्रादेशिक2 days ago
नासिक: सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 26 करोड़ नकद, 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता चला