Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा का दूसरा दिन

Published

on

Loading

नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की शनिवार को नरसिंहपुर जिले के बरमानघाट से शुरू हुई नर्मदा परिक्रमा का रविवार को दूसरा दिन है। परिक्रमा में दिग्विजय सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता राय भी हैं। सिंह ने अपने दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत रविवार को बरिया घाट से की। यहां से वे अंडिया घाट पहुंचकर वहां स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वे अंडिया घाट से चलकर लिंगा घाट पहुंचेंगे और देर शाम को कोठिया घाट पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। वे प्रतिदिन लगभग 12 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे।

दिग्विजय ने शनिवार को नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर स्थित बरमान खुर्द घाट से अपनी परिक्रमा की शुरुआत की, जहां उन्होंने मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा की। इस मौके पर संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन किया, नर्मदा आरती हुई और वे रात बरिया घाट पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

सिंह की पहले दिन की पदयात्रा में सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी और धार्मिक यात्रा बताया है। यह यात्रा लगभग तीन हजार किलोमीटर का रास्ता तय करेगी और 120 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। लगभग छह माह तक चलने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन 12 किलोमीटर का रास्ता तय किया जाएगा।

सिंह के कार्यालय ने छह दिन का प्रारंभिक कार्यक्रम जारी किया है, उसके बाद आगे का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस यात्रा का समापन बरमान घाट पर ही होगा।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending