Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तूफान पीड़ितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं : मांझी

Published

on

गया,बिहार,पूर्व-मुख्यमंत्री-जीतन-राम-मांझी,नीतीश-कुमार,पत्रकारों,विधानसभा,जनता-दल-युनाइटेड

Loading

गया | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यहां शुक्रवार कहा कि नीतीश कुमार सरकार बिहार के पूवरेतर हिस्से में आए तूफान से हुई तबाही के बाद लोगों को राहत पहुंचाने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। गया में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोसी त्रासदी के बाद आज भी पीड़ितों के पुनर्वास के लिए आया पैसा पड़ा हुआ है, लेकिन लोगों को सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैसा दे देने से समस्या का हल नहीं होगा।

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की और प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने का अनुरोध किया है। सत्ताधारी पार्टी जनता दल-युनाइटेड से निष्कासित नेता मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार की आलोचना की।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending