Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तूफान ‘इरमा’ से 9 की मौत

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| कई कैरीबियाई द्वीपों पर तूफान ‘इरमा’ से अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। यह तूफान इस सप्ताह अमेरिका के फ्लोरिडा में दस्तक देने वाला है। सीएनएन ने गुरुवार को बताया कि तूफान ने बरबूडा, सेंट मार्टिन और ब्रिटिश वर्जिन द्वीपों सहित कई द्वीपों पर दस्तक दी। इससे पेड़ जड़ से उखड़ गए, इमारतों की छतें एवं खिड़कियां टूट गईं और तेज बारिश के साथ पौन तीन सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक से हवा चली।

इरमा से सेंट मार्टिप द्वीप पर छह और सेंट बार्ट्स द्वीप पर दो लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी फ्रांस के अधिकारियों ने दी है। इन द्वीपों की व्यवस्था फ्रांस संभालता है। अधिकारियों ने बताया कि बरबूडा में तूफान में एक शिशु की भी मौत हुई है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान ‘इरमा’ के दस्तक देने से पहले बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

तूफान ‘इरमा’ पांचवी श्रेणी का तूफान है। यह इस सप्ताह फ्लोरिडा में दस्तक दे सकता है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने इरमा को बेहद खतरनाक करार दिया है।

फ्लोरिडा की मियामी-डेड काउंटी ने 12 वर्षो में पहली बार गुरुवार सुबह सात बजे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए।

फ्लोरिडा की मोनरो काउंटी ने बुधवार शाम को सभी स्थानीय निवासियों, सभी यात्रियों, गैर स्थानीय लोगों, पर्यटकों से सुरक्षित स्थान पर चले जाने को कहा।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने राष्ट्रपति ट्रंप से सोमवार रात को बात कर राज्य में ‘तूफान के दस्तक देने से पूर्व’ के आपातकाल के ऐलान का आग्रह किया ताकि संघीय सरकार से महत्वपूर्ण संसाधन और सहयोग उपलब्ध हो सके।

जॉर्जिया के गवर्नर नाथन डील और दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैक्मास्टर ने बुधवार दोपहर को इन क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending