Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डेयरडेविल्स के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

Published

on

DD Vs MI

Loading

नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के 21वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेयरडेविल्स आईपीएल-8 में अब तक खेले पांच मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस को अब तक खेले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक स्थान ऊपर सातवें पायदान पर है। डेयरडेविल्स कोटला में पिछले नौ मैचों से जीत हासिल नहीं कर सके हैं। डेयरडेविल्स ने एक बदलाव करते हुए मनोज तिवारी की जगह शाबाज नदीम को जगह दी है। दूसरी ओर मुंबई के कोरी एंडरसन उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के इस पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, श्रेयष अय्यर, युवराज सिंह, केदार जाधव, शाबाज नदीम, इमरान ताहिर, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, डोमनिक जोसेफ।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायडू, कीरन पोलार्ड, उन्मुक्त चंद, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, लेंडिल सिमंस, पार्थिव पटेल, मिशेल मैक्लेनगन, हार्दिक पांड्या।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending