Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डीजे डिप्लो ने शाहरुख की ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए हाथ मिलाया

Published

on

Loading

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)| लोकप्रिय अमेरिकी डीजे डिप्लो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के ‘फुर्र’ गीत के लिए हाथ मिलाया है।

शाहरुख ने ट्विटर पर डिप्लो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर में शाहरुख सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं अमेरिकन डीजे काले रंग की टी-शर्ट में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, ‘डिप्लो ने फुर्र’ के लिए काम किया। इसमें एक भमिका निभाई और उनकी जैकेट। धन्यवाद।

लिस्बन, स्पेन में इस गीत की शूटिंग हो चुकी है।

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘जब हैरी मेट सेजल’ में अनुष्का शर्मा भी हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘जब हैरी मेट सेजल’ चार अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख और अनुष्का की यात्रा यूरोप में दिखाई जाएगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending