Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप, पुतिन ने उत्तर कोरिया संकट पर चर्चा की

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया संकट के समाधान पर टेलीफोन पर चर्चा की।

यूएसए टूडे की रपट के मुताबिक, रूस ने कहा कि ट्रंप ने अपने कार्य के अनुकूल आकलन किए जाने पर पुतिन को धन्यवाद देने के लिए फोन किया था।

दोनों पक्षों ने दोपहर बाद इस बातचीत का सारांश दिया। व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि ट्रंप ने दिन की शुरुआत में अमेरिका के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को स्वीकार करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

इससे पहले दिन में पुतिन ने अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी पर टिप्पणी की और कहा यह राष्ट्रपति ट्रंप के इस क्षेत्र में किए गए कार्यो पर निवेशकों के भरोसे का संकेत है।

ट्रंप के सत्ता संभालने के साल भर पूरे होने पर अपने आकलन पर पुतिन ने कहा कि उन्हें ‘व्हाइट हाउस की कुछ प्रमुख उपलब्धियां दिखाई देती हैं।’

पुतिन की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में ट्रंप ने रूसी नेता के अमेरिका के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

समाचार एजेंसी एफे ने व्हाइट हाउस के गुरुवार के बयान के हवाले से कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने उत्तर कोरिया के खतरनाक हालात के समाधान के लिए साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending