Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप ने लास वेगास दौरे में बंदूक नियंत्रण पर बात करने से कन्नी काटी

Published

on

Loading

लास वेगास, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में हुई अब तक की सबसे भयावह गोलीबारी से बचे लोगों से मुलाकात के लिए बुधवार को लास वेगास का दौरा किया। लेकिन, इस दौरान वह मीडिया से अपने संबोधन में बंदूक नियंत्रण के मुद्दे पर बातचीत से कन्नी काट गए।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने स्थानीय राजनेताओं और भीषण गोलीबारी के पीड़ितों से बात की। हमले में 58 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हुए हैं।

इस भयावह हत्याकांड के बाद जहां अमेरिका में बंदूक नियंत्रण कानून पर सवाल उठ रहे हैं, वहां ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि वह लास वेगास के अपने इस दौरे में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते।

ट्रंप ने कहा, आज हम उसे बारे में बात नहीं करेंगे।

ट्रंप ने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, बुराई हमारी एकता को छिन्न-भिन्न नहीं कर सकती, हिंसा से हमारी एकजुटता नहीं टूटेगी। और हालांकि अपने नागरिकों की ऐसी मूर्खतापूर्ण हत्या को लेकर हमारे मन में बेहद क्रोध है, लेकिन हमारी प्रेम की भावना ही हमें परिभाषित करती है और हमेशा करती रहेगी।

ट्रंप ने मीडिया से कहा कि उन्होंने हमले में बेहद गंभीर रूप से घायल मरीजों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, हम उनके दर्द और उन्हें पहुंची क्षति की कल्पना भी नहीं कर सकते।

ट्रंप ने कहा, मैं पीड़ितों के परिवारों को कहना चाहता हूं कि हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और हम आपके साथ हैं। हम ईश्वर से आपको इस कठिन दौर से उबारने की प्रार्थना करते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending