Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

झारखंड में 2 भूमि अधिनियमों में संशोधन पर असंतोष

Published

on

Loading

रांची, 19 जून (आईएएनएस)| झारखंड में मुख्यमंत्री रघुबर दास की सरकार द्वारा दो भूमि अधिनियमों में संशोधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा विधायकों के बीच असंतोष एक बार फिर धरातल पर उभर आया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक ताला मरांडी ने कहा कि संशोधन जनजाति समुदाय के लोगों की भावनाओं के खिलाफ है।

असंतोष तब और चरम पर पहुंच गया, जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रांची में शनिवार को पार्टी के नेताओं व विधायकों से बातचीत की।

पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य तथा विधायक दो भूमि अधिनियमों- छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) तथा संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम में संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

माधव वर्तमान में झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने रांची में शनिवार को सरकार के कामकाज तथा दोनों भूमि अधिनियमों पर पार्टी के रुख पर चर्चा की। अगले दिन उन्होंने सरायकेला-खरसावा जिले में भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

खूंटी में भी पार्टी के नेताओं से उनकी मुलाकात प्रस्तावित थी।

सरायकेल-खरसावा तथा खूंटी दोनों ही जिले जनजाति बहुल जिले हैं।

पार्टी महासचिव से मुलाकात के दौरान, पार्टी नेताओं ने खुलकर राज्य सरकार के कामकाज तथा दोनों भूमि अधिनियमों में संशोधन पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने दोनों भूमि अधिनियमों में संशोधन को वापस लेने की मांग की और माधव को यह भी बताया कि सरकार ने पार्टी के नेताओं को किनारे कर दिया है।

भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश की गठबंधन सरकार की घटक दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) भी विपक्षी पार्टियों के साथ दोनों भूमि अधिनियमों में संशोधन का विरोध कर रही है।

राज्य में संशोधन के खिलाफ विरोध नियमित तौर पर हो रहे हैं।

झारखंड सरकार ने दिसंबर 2016 में शीतकालीन सत्र के दौरान दो भूमि अधिनियमों में संशोधनों को पारित कर दिया।

संशोधन के बाद राज्य सरकार जमीनों का अधिग्रहण उद्योगों, बुनियादी संरचना तथा अन्य कार्यो के लिए कर सकती है। साथ ही कृषि भूमि का इस्तेमाल गैर कृषि कार्यो के लिए किया जा सकता है।

राज्य सरकार द्वारा पारित संशोधन प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के पास लंबित है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, संशोधन से जनजाति समुदाय में गलत संकेत गया, जिनकी राज्य में आबादी 27 फीसदी है।

भाजपा को जनजाति आरक्षित सीटों पर लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि विधानसभा की 81 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Continue Reading

नेशनल

बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच

Published

on

Loading

बाराबंकी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारांबकी के हैदरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों का रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। उन्होंने आगे कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है। पूरा देश बोल रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज का नया भारत देश और दुनिया के अंदर हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके समय की सच्चाई पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और विकास के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में पूरे देश ने परिवर्तन देखा है। आज 80 करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन की सुविधा दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 60 करोड़ लोगों को फ्री इलाज की सुविधा में मुहैया कराई गई है। 50 करोड लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। 12 करोड़ घरों में शौचालय भी बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर भी पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के पक्के मकान भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा या जाति देखकर नहीं दिया। सिर्फ सबका साथ और सब का विकास पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देशवासियों को दिया गया है। बिना भेदभाव तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जाता है इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सभी के लिए काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब तीसरी बार केंद्र सरकार में आएगी तो यह सभी योजनाएं जारी रहेंगी। बचे हुए लोगों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मोदी सरकार अब भारत में 100 फीसदी सैचुरेशन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि अब भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की 10 वर्षों की मोदी सरकार है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का घोटालों का इतिहास है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं। दोनों की सरकारों ने देश में लूट और खसोट करने की कोई भी जगह नहीं छोड़ी। कांग्रेस और सपा ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया था। भारतीय जनता पार्टी आज देश को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम कर रही है। मोदी सरकार में हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, नए शिक्षण संस्थान और मेट्रो समेत तमाम विकास के कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रही है।

Continue Reading

Trending