Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए आयशा जुल्का ने बहाया था ‘खून’

Published

on

Loading

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)| फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की रिलीज को 25 साल हो चुके हैं, लेकिन अभिनेत्री आयशा जुल्का के पास फिल्म से जुड़ी कई यादें हैं। उन्होंने फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और यहां तक कि अपना ‘खून’ तक बहाया था। आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में आयशा ने बताया कि कैसे मंसूर खान निर्देशित फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घट गई। फिल्म में अभिनेता आमिर खान, दीपक तिजोरी और देवेन भोजानी ने भी काम किया है।

आयशा (45) ने बताया कि वह एक स्टेडियम में शूटिंग कर रही थीं, तभी एक कील लग जाने से उनका माथा जख्मी हो गया।

आयशा ने कहा, काफी खून बह रहा था और शूटिंग रोकनी पड़ी। हर कोई दौड़ता आया और आमिर चिल्लाते हुए स्पॉट बॉय से बर्फ लाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने जख्म पर बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा रखा और मैं सिर्फ उनके चेहरे के भावों और आसपास मौजूद लोगों को देख सकी।

बाद में अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके माथे पर टांके लगे।

उन्होंने कहा कि सर्जरी होने के बाद उन्हें तीन दिन तक आराम करने के लिए कहा गया।

जख्म के चलते आयशा ने लोगों को कहते सुना कि अगर वह शूटिंग नहीं कर पाईं तो बड़ी समस्या हो सकती है।

हालांकि, आयशा ने टांके के निशान छिपाने के लिए लाल रंग की टोपी पहनकर शूटिंग की।

अभिनेत्री ने कहा, हर कोई मुझे चिढ़ाता था कि ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए ‘तुमने अपना खून बहाया है।’

इस साल मई में फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए। एंड पिक्चर्स चैनल पर एक जनवरी को यह फिल्म दिखाई जाएगी।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending