Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जीरो ग्रैविटी का अनुभव करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता : सुशांत

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| अपनी आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करने और न्यूटन के गति के सिद्धांत को गहराई से जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिसे उन्होंने छात्र के रूप में पढ़ा था। वह अपनी भूमिका की तैयारी के लिए अमेरिका में स्थित नेशनल एरोनॉट्किस एंड स्पेस सेंटर (नासा) का दौरा करेंगे।

सुशांत से जब नासा जाने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, मैं उस अनुभव के लिए उत्सुक हूं।

उन्होंने कहा, जीवन के पहले 18-19 सालों में मैंने (आइजैक) न्यूटन और (अल्बर्ट) आइंस्टीन के सिद्धांतों को पढ़ा है। अब मैं पहली बार वहां जाऊंगा और उन सब चीजों का अनुभव करूंगा, जो अब तक सिर्फ मेरे दिमाग में थीं। मैं पहली बार शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करूंगा और यह अनुभव करूंगा कि चंद्रमा पर चलने में कैसा लगता है।

अभिनेता ने कहा कि इन सब चीजों के बारे में अब तक उन्होंने सिर्फ पढ़ा है या इन सबसे संबंधित अवधारणाएं उनके दिमाग में हैं। अब वह इसे समझेंगे, इसलिए वह बेहद उत्साहित हैं।

संजय पुरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनने जा रही ‘चंदा मामा दूर के’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर. माधवन भी हैं।

सुशांत बॉक्सिंग लीग का हिस्सा बनने के लिए शुक्रवार को राजधानी में थे।

सुशांत घरेलू टीम दिल्ली ग्लैडिएटर्स के सह-मालिक हैं, जिसने हरियाणा वैरियर्स को बॉक्सिंग मैच में 12-6 से हराया।

इस कार्यक्रम से जुड़ाव के बारे में अभिनेता ने कहा कि वह वास्तव में बहुत उत्साहित हैं। लोग उन्हें अच्छा या खराब अभिनेता कह सकते हैं, लेकिन कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि वह उन्हीं चीजों को करते हैं, जिन्हें करने में उन्हें दिलचस्पी है।

Continue Reading

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending