Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

जावेद अख्तर के मुहं पर PRODUCER ने फेंका था कागज, बोला- नहीं बन सकते लेखक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस शहर में जीने के अंदाज निराले हैं, होंठो पे लतीफे हैं आवाज में चालें हैं। जी हां। शायद ही हमें ये बताने की जरूरत है कि इतने बेहतरीन अल्फाज किस लेखक के हो सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर आज हमने आपको उस इंसान से रूबरू नहीं करवाया, जिसने हिंदी साहित्य को एक नया आयाम दिया तो ये उनकी शख्सियत के साथ बेईमानी होगी।

Image result for javed akhtar poetries

जी हां। हम बात कर रहे हैं हिंदी जगत के मशहूर शायर, लेखक, स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर की जावेद का जन्म ग्वालियर में 17 जनवरी 1945 को हुआ था। उन्हें देश के बेहतरीन गीतकारों में शुमार किया जाता है और इसकी वजह उनकी उम्दा नज्म और गज़लें हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. बाद में वो स्क्रिप्ट राइटर भी बनें।

Image result for javed akhtar poetriesसलीम-जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई कालजयी फिल्मों की कहानियां लिखी। इसी जोड़ी ने पर्दे पर अमिताभ की एंग्री यंग मैन की छवि गढ़ी। बाद इमं उन्होंने स्क्रिप्ट लिखना छोड़ दिया और पूरी तरह से गीतकार के तौर पर काम करने लगे।

Image result for javed akhtar poetriesहालांकि जावेद साहेब का जीवन उतना असान नहीं था, जितना आज दिखता है। एक वक़्त मुश्किल परिस्थितियों ने जावेद साहेब को भी काफी तंग किया था। जावेद के पिता भी एक प्रसिद्ध शायर थे।उनके एक पसंदीदा शेर में जादू नाम का जिक्र था। अचानक उस शायरी को पढ़ कर उन्हें अपने बेटे का ख्याल आया और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी जादू रख दिया।

Related imageसंघर्ष के दिनों के दौरान वह डायरेक्टर कमाल अमरोही के स्टूडियो में रहते थे। एक बार एक कमरे की अलमारी खोलने पर उन्हें कुछ पोशाकें और कुछ फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले। वो अवॉर्ड मीना कुमारी के थे। उन्होंने आइने के सामने खड़े होकर कहा कि एक दिन वो भी ऐसे ही ट्रॉफी जीतेंगें। आगे इतिहास उन्होंने तमाम अवॉर्ड अपने नाम किए।

Image result for javed akhtar poetriesइनकी जिंदगी का एक किस्सा ऐसा भी था जब अपने जीवन के शुरुआती दिनो में वो एक दफा स्क्रिप्ट लेकर किसी प्रोड्यूसर के पास गए थे। प्रोड्यूसर को उनकी लेखनी इतनी बुरी लगी कि उस प्रोड्यूसर ने इनके मुंह पर कागज फेंक कर कहा, तुम जिंदगी में कभी लेखक नहीं बन सकते, लेकिन आज जावेद साहेब ने ये साबित कर दिया की ‘चाह को ही राह है। ’

Related imageसलीम खान के साथ इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में शुमार की जाती है। फिल्म अंदाज, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, यादों की बारात, जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, क्रांति और शक्ति प्रमुख है।

 

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending