Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

जार्डन के प्रिंस अली ने प्लातिनी की उम्मीदवारी की आलोचना की

Published

on

Loading

पेरिस| एक तरफ जहां इंग्लैंड के फुटबाल एसोसिएशन ने फ्रांस के माइकल प्लातिनी के फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत और समर्थन किया है वहीं जार्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने इसकी आलोचना की है। प्लातिनी ने बुधवार को फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की पुष्टि की। यह चुनाव 26 फरवरी, 2016 को होना है।

यूईएफए के मौजूदा अध्यक्ष प्लातिनी ने फीफा को भ्रष्टाचार मुक्त करने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन प्रिंस अली ने कहा है कि प्लातिनी फीफा के लिए शुभ नहीं होंगे।

बीबीसी ने प्रिंस के हवाले से लिखा है, “प्लातिनी फीफा के लिए शुभ नहीं हैं। फुटबाल प्रशंसक और खिलाड़ी बेहतर अध्यक्ष पा सकते हैं। फीफा को नया और पारदर्शी नेतृत्व चाहिए लेकिन प्लातिनी का रिकार्ड अच्छा नहीं है।”प्लातिनी के अगला फीफा अध्यक्ष बनने के आसार बढ़ गए हैं। चार महाद्वीपीय परिसंघों ने उनका समर्थन किया है।

चुनावों के लिए नामांकन की तारीख 26 अक्टूबर तक है। फीफा के मौजूदा अध्यक्ष ब्लाटर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन चुनाव होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे।

ब्लाटर ने हालांकि खुद को निर्दोष बताया है। पांचवीं बार फीफा प्रमुख बनने के तुरंत बाद फीफा के कई शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद ब्लाटर को इस्तीफा देना पड़ा था। ब्लाटर 1998 से फीफा प्रमुख पद पर आसीन हैं।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending