Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के प्रधानमंत्री ने परमाणु कार्यक्रम पर उत्तरी कोरिया को चेतावनी दी

Published

on

Loading

टोक्यो, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उत्तर कोरिया को अपनी वर्तमान मिसाइल और परमाणु हथियार विकास नीतियों को जारी रखने को लेकर चेतावनी दी। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना होने से पहले अबे ने बुधवार को कहा कि जापान, रूस और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय करेगा ताकि उत्तर कोरिया को यह समझाया जा सके कि अगर वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को जारी रखता है, तो इस देश का कोई भविष्य नहीं होगा।

रूस की अपनी यात्रा के दौरान, अबे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलकर रविवार को प्योंगयांग के नवीनतम परमाणु परीक्षण की स्थिति और 29 अगस्त को जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण पर भी चर्चा करेंगे।

जापान की सरकार के अनुसार, पिछले चार महीनों में यह इन दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी। अबे को उम्मीद है कि इस मुलाकात के दौरान वह पुतिन से किम जोंग-उन के शासन पर दवाब बनाने में समर्थन हासिल कर लेंगे।

रविवार को किए उत्तर कोरिया के परीक्षण के बाद, अबे ने पुतिन से फोन की और उन्हें याद दिलाया कि उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इससे पहले बुधवार को रूस के राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया को घेरने के खिलाफ चेतावनी दी और मॉस्को के रुख को दोहराया कि प्योंगयांग के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों से कोरियाई प्रायद्वीप की समस्याओं को हल करने में मदद नहीं मिलेगी।

पूर्वी आर्थिक मंच पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जाए-इन के साथ बैठक के बाद पुतिन ने कहा, भावनाओं में बहकर उत्तर कोरिया को अलग-थलग नहीं करना चाहिए।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending