Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जापानी ब्रांड ने लॉन्च किया थोंग जीन्स

Published

on

Loading

टोक्यो, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| क्या आप ऐसी जीन्स पहनेंगे जिसमें आपके कूल्हे दिखे? जापानी ब्रांड थिबॉट ने ऐसे ही अलग जीन्स लॉन्च किए हैं। ‘डेली स्टार डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, यह लॉन्च ब्रांड के 2018 स्प्रिंग/समर कलेक्शन का हिस्सा है, जिसे टोक्यो में अमेजन फैशन वीक में प्रदशिर्त किया गया।

मॉडल रैंप पर एक ऐसी जीन्स पहनकर उतरी जिसका सामान हटाकर डेनिम थोंग जैसा बना दिया था और मॉडल के पांव और कुल्हे साफ दिख रहे थे।

इस असामान्य जीन्स के साथ मॉडलों ने बेज बॉडीसुट्स पहन रखे थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending