Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

जानें, क्यों नहीं करना चाहिए आधी रात के बाद ‘SEX’

Published

on

Loading

‘सेक्स’ एक ऐसा शब्द है जिसका जिक्र हमारे समाज पर खुलेआम खुलकर नहीं किया जा सकता। इस शब्द का जिक्र होते ही लोग भौचक्के हो जाते है और अक्सर अपनी आँखें नीची करके खड़े हो जाते है पर कहते है- सच को कभी ठुकराया नहीं जा सकता।

‘सेक्स’ हमारे जीवन की आवश्यकता और जरुरत दोनों ही है ऐसे में जरुरी है कि हम इससे जुड़ी हुई हर गंभीर बातों को एक समझदार इंसान की तरह समझे और जानें।

दरअसल, सेक्स को लेकर लोगों का मानना होता है कि आधी रात के बाद किसी को भी सेक्स नहीं करना चाहिए। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर ‘क्यों’ नाम का कीड़ा रेंग जाया करता है।

तो आइये आज हम आपके के लिए एक ऐसी खबर लाये है जिसे पढ़कर आप भी जान जाएंगे कि आखिर आधी रात के बाद सेक्स क्यों नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों में भी हैं जिक्र-

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रात को 12 बजे के बाद दूसरे दिन की शुरुआत हो जाती है। तथा ब्रह्म बेला से ठीक पहले का समय शुरू हो जाता है। इसलिए ये समय मनुष्य की आध्यात्मिक शक्तियां तथा मानसिक शक्तियां जागृत होने लग जाती है। इसलिए कहा गया है कि आधी रात के 1 बजे यानी की प्रहर के बाद से ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है।

इस समय में मनुष्य को ध्यान, अध्ययन-मनन तथा भगवान की आराधना में ध्यान लगाना चाहिए। कोई नई योजना बनानी हो तो उसके लिए भी ये समय उपयुक्त होता है। लेकिन रात को 12 बजे के बाद शास्त्रों में शारीरिक संबंध बनाने की बात को लेकर बताया गया है, कि इस समय व्यक्ति को सेक्स नहीं करनी चाहिए। नहीं तो ऐसे में पुरुष को हानि होने की संभावना रहती है। मनुष्य का बुरा वक्त आने लगता है।

शास्त्रों में इस बात की पुष्टि की गई है, कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त के प्रहर से ठीक पहले मतलब की सुबह 3 बजे से पहले का समय सबसे उपयुक्त होता है। लेकिन इस समय के बाद अगर शारीरिक संबंध बनाया जाए तो उसे शास्त्र में बुरा बताया गया है।

फिलहाल, इस तरह की पूरी जानकारी पूर्णता शास्त्रों पर आधारित है। ये हमारी कोई मनगड़ंत कहानी नहीं हैं।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending