Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानें किस ACTOR ने कहा डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को ‘फरेबी औरत’

Published

on

Loading

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप को ‘ब्रेनलेस बार्बी’ कहने वाले अभिनेता जेसन आईसाक ने उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, आईसाक इससे भी आगे बढ़ गए और उन्होंने इवांका को “महिलाओं से घृणा करने वाली एक कृत्रिम खूबसूरती वाली फरेबी महिला बताया।”

Image result for IVANKA PHOTOS
इवांका ने 8 जनवरी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में अमेरिकी टीवी स्टार ओपरा विनफ्रे द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ की थी। विनफ्रे ने अपने भाषण में यौन उत्पीड़ने से लड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला था।

Image result for IVANKA PHOTOS
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके ट्वीट पर भ्रम व्यक्त करते हुए प्रतिक्रियाएं व्यक्त की क्योंकि इवांका के पिता पर भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

Related image
आईसाक ने ओपरा के भाषण के अगले दिन ‘ब्रेनलेस बार्बी’ हैशटैग का इस्तेमाल करके ट्वीट किया, “कौन जानता था कि एक ट्वीट से आपको इतना बुरा लग सकता है। कई आलोचकों ने इवांका ट्रंप के जवाब में मेरे द्वारा किए गए ट्वीट पर मुझे माफी मांगने के लिए कहा। आप सही हैं।”

Image result for IVANKA PHOTOS
उन्होंने कहा, “वह एक कृत्रिम खूबसूरती वाली, महिलाओं से घृणा करने वाली एक फरेबी महिला हैं।”

Image result for IVANKA TRUMP
इवांका ने इस आलोचना पर अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Image result for IVANKA TRUMP

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending