Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जलवायु परिवर्तन पर भोपाल में होगी संगोष्ठी

Published

on

भोपाल,मध्य प्रदेश,धार्मिक नगरी उज्जैन,सिंहस्थ महाकुंभ,क्लाइमेट चेंज अ-वे आउट

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में अगले वर्ष होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले विभिन्न संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में ‘क्लाइमेट चेंज अ-वे आउट’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि महाकुंभ-2016 के सुअवसर पर विश्व को प्रबल वैचारिक संदेश देने के लिए चार विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की जा रही है। इस संबंध में नवंबर 2015 में भोपाल में ‘क्लाइमेट चेंज अ-वे आउट’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सांसद अनिल माधव दवे संगोष्ठी की आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के संयोजक कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) होंगे। समिति के अन्य सदस्यों का नामांकन अलग से किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending