Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

शिमला| पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को इस बात की घोषणा की गई। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया। बैटक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी उपस्थित थे।

तोमर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता होंगे।”

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending