Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में बिना इस्तेमाल किया हुआ मोर्टार मिला

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू में एक नाले में बिना इस्तेमाल किया हुआ मोर्टार पाया गया। इसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यहां आईएएनएस को बताया, “गुरुवार रात 8.20 बजे जम्मू के पुलिस नियंत्रण कक्ष को शंकर नगर स्थित एक शॉपिंग परिसर के नाले में बिना इस्तेमाल किया हुआ मोर्टार पाए जाने की सूचना मिली।”

अधिकारी ने बताया, “परीक्षण के बाद पाया गया कि यह सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला 81 मिलीमीटर का मोर्टार था।”

उन्होंने कहा कि यह सूचना शहर में तैनात 19 ग्रेनेडियर को दी गई।

अधिकारी ने बताया, “सेना ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है और इसके बाद इसे संजवान सैन्य स्टेशन में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।”

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending