Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

Published

on

Loading

श्रीनगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)| कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मैदानों में कई जगह बारिश व जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों व घाटी के कुछ जगहों पर बुधवार तक बर्फबारी करा सकता है।

लोटस ने कहा, इसके बाद मौसम में सुधार शुरू हो जाएगा।

घाटी में दिन में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार तक रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहेगा।

श्रीनगर में बीती रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा।

शून्य से 19.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में 2.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और उधमपुर में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending