Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जनता ने बीजेपी-मोदी को अच्छा सबक सिखाया-अखिलेश यादव

Published

on

Loading

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिया है। अखिलेश ने कहा, “बिहार की जनता का फैसला सेक्युलरिज्म और सोशलिस्ट सोच का नतीजा है। बीफ के मुद्दे पर जनता ने बीजेपी के साथ पीएम मोदी को अच्छा सबक सिखाया। जनता के बीच जो सरकार रहेगी जनता उसी को मौका देगी। बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।” सीएम ने सपा के महागठबंधन से अलग होने के फैसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

आपको बतादें की बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में दरार पड़ गई थी। महागठबंधन की वजह से सपा को सिर्फ 2 सीटें दी जा रही थी। जब सपा ने इसका विरोध किया, तो समधी लालू के कहने पर सीटों की संख्या 2 से 5 कर दी गईं। सपा ने इसे अपना अपमान माना और 3 सितंबर को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने महागठबंधन से अलग होने का एलान कर दिया।

महागठबंधन से अलग होने के बारे में रामगोपाल यादव ने कहा था, ”जनता परिवार ने बिहार में सपा को 5 सीटें दी थी। जब पार्टी गठबंधन में थी, तो सीटों का फैसला करते समय हमसे भी बात करनी चाहिए थी। यह किसी गठबंधन धर्म के मुताबिक नहीं था। इससे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सहमत नहीं थे। वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। इसके बाद पार्टी ने सम्मानजनक तरीके से अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया।”

हालांकि बिहार में चुनाव के प्रचार में सपा ने अपनी ताकत झोंक दी। सपा ने बिहार में मंत्रियों की फौज उतार दी थी। इसमें ओमप्रकाश सिंह, नारद राय, अंबिका चौधरी, रामगोविंद चौधरी, कमाल अख्‍तर, राजीव राय और पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचि‍व कि‍रणमय नंदा शामि‍ल थे। बावजूद इसके सपा को हार मिली।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending