Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

छत्तीसगढ़ : 14 घंटे चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिरा

Published

on

Loading

रायपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ विपक्ष का लाया अविश्वास प्रस्ताव 14 घंटे 8 मिनट तक चर्चा के बाद ध्वस्त हो गया। विपक्ष ने अपना दायित्व निभाते हुए 6 माह में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस 3 पारियों में 5 बार अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। पहली दो में एक-एक बार और इस बार 3 बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह विपक्ष का हथियार और अधिकार है।

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 सालों तक कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस ने विपक्ष का दायित्व निभाते हुए एक सुझाव तक नहीं दिया। वे केवल अदालत का सहारा लेकर विरोध करते नजर आए और वहां भी कांग्रेस की पराजय हुई।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के सिद्धांत अर्थहीन हैं। कांग्रेस का केवल 1 सूत्रीय कार्यक्रम है ‘मोदी हटाओ देश बचाओ।’ कांग्रेस 10-10 पार्टियों का सहारा लेकर मोदी को हटाने में लगी हुई है। विश्वास और विकास यह हमारा मूल मंत्र है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में फर्क बताते हुए कहा कि कांग्रेस में राजस्व निधि 32 प्रतिशत थी, जो भाजपा के समय बढ़कर 42 प्रतिशत हुई। यह नीति आयोग के निर्णय के कारण संभव हो पाया। उज्जवला योजना में 19 लाख गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। 99.98 प्रतिशत लोगों के बैंक खाते खुल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 11 लाख मकान बनाने की लक्ष्य आगामी 3 वर्षों में है। अब किसी घर में अंधेरा नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा, जैसे कुंदन को आग में झोंका जाता है, उसी प्रकार कांग्रेस भी हमें अविश्वास प्रस्ताव में झोंक रही है। हम चौथी बार सरकार बनाएंगे और 65 सीटें जीतकर फिर इस सदन में आएंगे।

इससे पहले, दोनों दलों के नेताओं में दिनभर नोकझोंक चली। विपक्ष के तीखे प्रहारों का सरकार के मंत्रियों ने जवाब दिया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending